जिला बिजनौर में सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) का एक पद रिक्त, इच्छुक अधिवक्तागण कर सकते हैं आवेदन-जिलाधिकारी रमाकांत पाण्डे

जिलाधिकारी रमाकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला बिजनौर में श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बिजनौर की अधिवर्षता आयु पूर्ण होने पर सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बिजनौर पद रिक्त हो गया है, जिस पर नियुक्ति के लिए पैनल/प्रस्ताव विधि परामर्शी निर्देशिका में दी गई व्यवस्था के अनुसार पैनल/आबंधन शासन को उपलब्ध कराया जाना है।

उन्होंने बताया कि सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 01 रिक्त पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक अधिवक्तागण अपने-अपने आवेदन पत्र पंजीयन प्रमाण पत्रों (विधि व्यवसाय के लिए कराए गए पंजीयन) की स्वच्छ एवं प्रमाणित प्रतियां, शैक्षिक प्रमाण पत्र, हिन्दी में प्राप्त योग्यता, आयु, जाति प्रमाण पत्र, विधि स्नातक प्रमाण पत्रों की प्रतियों सहित कलैक्ट्रेट कार्यालय में आगामी 10 मार्च,21 तक उपलब्ध कराना तथा सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के आवेदकों को निर्णित वादों का विवरण संबंधित न्यायालय से सत्यापित करा कर संलग्न करना अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त होने वाले एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपरोक्त सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी के लिए कलैक्ट्रेट कार्यालय बिजनौर से सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।

बिजनौर से आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago