बिजनौर: ऋषिकेश में डूबे युवकों के शव गंगा बैराज पर मिले परिजनों में कोहराम

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 16 जुलाई, 2021

बिजनौर / शामली : चिलचिलाती गर्मी में पहाड़ों की सैर करने साथियों के साथ गए दो युवकों ऋषिकेश में गंगा नदी के तेज बहाव में बह जाने के बाद लापता दोनों के शव बिजनौर गंगा बैराज पर मिले । खबर मिलते ही परिवारजनों में कोहराम मच गया व रोते बिलखते हुए तुरंत मौके पर पहुंचे।

ज्ञात है कि जनपद शामली के कस्बा थाना भवन के मौहल्ला सैयादान निवासी दो युवक 22 वर्षीय शहजेब पुत्र सलीम मिर्जा और 23 वर्षीय तारिक पुत्र महफूज रविवार को सवेरे अपने साथियों के साथ ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में घूमने के लिए गए थे।

दोपहर के समय दोनों युवक मस्तराम बाबा घाट पर गंगा में नहाने लगे। नहाते हुए दोनों युवक अपने फोटो भी खिंचवा रहे थे।

इस दौरान तारिक अहमद का नदी के अंदर पड़े पत्थर के ऊपर से फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में जा गिरा था। उसे बचाने के लिए शहजेब भी गंगा नदी में कूद गया।

मगर गंगा नदी के पानी का बहाव इतना तेज था कि तेज धारा में दोनों बह गए उनके साथ गए समीर, विशेष, विनय और आकाश ने पुलिस को इस संबंध में सूचना दी। NDRF की टीम ने गंगा नदी में खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया।

ऋषिकेश से लापता हुए दोनों युवकों के शव बृहस्पतिवार को बिजनौर स्थित गंगा बैराज पर मिल गए हैं। पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना दिए जाने के बाद उनमें कोहराम मच गया। कस्बे में दोनो की एक साथ मौत हो जाने से शोक का मौहोल पसरा हुआ है।

इस आर्टिकल को शेयर करे व ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए बिजनौर एक्सप्रेस पर बने रहे

बिजनौर एक्सप्रेस के ऐप से अपने फ़ोन पर पाएं रियल टाईम अलर्ट और सभी खबरें डाऊनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago