बिजनौर के नजीबाबाद में महिला के पेट में चाकू मारकर उतारा मौत के घाट

Bijnor: नजीबाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम दरियापुर में किराए के मकान को लेकर हुए विवाद में महिला को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया !!

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात्रि ग्राम दरियापुर में गुलशन पत्नी नफीस अहमद उम्र करीब 30 वर्ष अपने बेटे अजीम 18 वर्ष के साथ पडोस में अपनी ननंद की बहन हेतु किराये पर कमरा दिलवाने के लिए गई थी। उस मकान में जावेद पुत्र शाबिर पहले से ही किराये पर रह रहा था। मृतका व उसके बेटे द्वारा मकान मालिक से जावेद के विषय में कहा कि इन गंदे लोगों को निकालकर मेरी बहन को कमरा दे दो।

इस बात से झुब्ध होकर जावेद ने गुलशन के पेट में चाकू मार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि अजीम की पीठ में चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार हेतु सीएचसी समीपुर भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामा व पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अभियुक्त जावेद को हिरासत में लिया गया है। मामले में पुलिस ने धारा 302, 307, 323, 504 आईपीसी में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

(नजीबाबाद से शाही अराफात सैफ़ी की रिपोर्ट)

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago