Categories: बिजनौर

बिजनौर में हुई किसान नेता की हत्या में सेना का हवलदार कार सहित गिरफ्तार

पुखराज सिंह हत्याकांड में पुलिस ने हत्यारोपी जयदीप सिंह को हत्या में प्रयुक्त की गई स्विफ्ट डिजायर कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।भारतीय सेना में हवलदार पद पर कार्यरत जयदीप सिंह ने अपनी भाभी अंजलि से बदला लेने के लिए उसके पिता को कार से कुचलकर मौत के घाट उतार देने का अपराध स्वीकार किया है

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने बताया कि उनके नेतृत्व में गठित टीम में शामिल क्राइम इंस्पेक्टर अता मोहम्मद, उपनिरीक्षक साजिद अली आदि के साथ अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के अनुपालन में गत दिनों थाना क्षेत्र के ग्राम मटौरा दर्गा में भाजपा नेता पुखराज सिंह को कार से कुचल कर मौत के घाट उतार देने के मामले में

मृतक पुखराज सिंह की पुत्रवधू रेनू सिंह की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे में पुलिस ने आरोपी जयदीप सिंह निवासी ग्राम शिमला थाना शिवाला कलां को हत्या में प्रयुक्त की गई कार सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

आरोपी जयदीप सिंह ने अपने साथ पिंटू नामक व्यक्ति को हत्या में संरक्षण देना भी स्वीकार किया। साथ ही हत्यारोपी जयदीप सिंह ने बताया कि उसके बड़े भाई प्रदीप सिंह की शादी 13 वर्ष पूर्व पुखराज सिंह की पुत्री अंजलि के साथ हुई थी।

शादी के बाद मनमुटाव होने के कारण अंजलि अपने मायके रह रही थी और अंजलि ने उसके भाई तथा पिता पर दर्जनों मुकदमें लगवा दिए थे। इसमें उसका भाई और पिता जेल में सजा काट रहे हैं। इसी से खफा होकर उसने बदला लेने के लिए यह योजना बनाई थी

बिजनौर में हुई किसान नेता की हत्या के मामले में सेना का हवलदार कार समेत गिरफ्तार

©बिजनौरExpress

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago