Bijnor: किसान के खेत में पेड़ से लटकी मिली मजदूर की लाश, मृतक के परिजनों ने किसान पर लगाया हत्या का आरोप

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे मजदूर की पेड़ से टंगी लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बिजनोर भिजवाया, मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया हैं,

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पावटी मे निवासी छत्रपाल का साला छोटू निवासी जनपद कटिहार बिहार पिछले लगभग दस वर्षो से किसानो के यहा मजदूरी का कार्य करता था, पिछले तीन वर्षो से वो छोटू पावटी के ही रहने वाले चौधरी रामपाल सिंह के यंहा नौकरी कर रहा था आज सवेरे उसकी लाश किसान खेत मे आम के पेड़ से लटकी मिली।

मृतक की बहन ने किसान पर आरोप लगाते हुए कहा की मेरे भाई की हत्या हुई है पिछले तीन वर्षो से वह जिनके यह मजदूरी का कार्य कर रहा था उन्होंने अभी तक मजदूरी का हिसाब नही किया है नही, दो दिन पूर्व भी पैसों के लेन-देन को लेकर दोनो पक्षो मे मारपीट भी हुई थी

जंगल मे पेड़ पर टंगी लाश मिलने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुचे और तुरंत फॉरेंसिक टीम बुलाकर शव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिय बिजनौर भेजा

छोटू की मौत से उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने शव का पंचनामा भरवाकर बिजनोर भेज दिया है, उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी

(Bijnor Express)

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago