नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम अजीपुरा रानी में पैसों की लेनदेन की वजह से क़त्ल

▪️मोहम्मद आदिल का दोस्त कुशपाल चौहान ही निकला कातिल 2 लाख रुपये के लिए किया दोस्त के साथ विश्वासघात,

बिजनौर/नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम अजीपुरा रानी में पैसों की ख़ातिर अपने दोस्त ने ही किया विश्वासघात,करतें हुए किया मोहम्मद आदिल का किया क़त्ल,

जानकारी के अनुसार अजीपुरा निवासी मोहम्मद अदील के दोस्त चौहान ने उनसे 2 लाख रुपये उधार लिए थे और देने में आना कानी कर रहा था, हल्के-फुल्की बोलचाल के बाद चौहान ने यह रकम लेने के लिए आदिल को अकेले आने के लिए कहां था,

जाने से पहलें मोहम्मद आदिल ने अपनी पत्नी को यह बात बता दी जिसके आधार पर पुलिस ने कारवाई करतें हुए 4 आरोपियों को पकड़ लिया हैं,

बता दें कि कल देर रात 8 बजे मोहम्मद आदिल के पुत्र पर तेंदुए ने हमला किया था, वहीं दूसरी ओर मोहम्मद आदिल जिसके बाद लापता हो गए थे, लोगों को लगा कि कहीं तेंदुए ने मोहम्मद आदिल को भी अपना शिकार तो नहीं बना लिया है, यहीं सोचकर समस्त गांव के ग्रामीण पूरी रात जंगलो में आदिल को ढूँढते रहे,

लेकिन सुबह जैसे ही उनकी लाश नहर के पास खेत पर पड़ी मिली तो उलझी हुईं गुत्थी सुलझ गई शव को देख कर समझा जा सकता था कि उनका सर पर राड मारकर मर्डर हुआ है, वहीं पत्नी को ध्यान आया कि उन्होंने उनसे कल अकेले चौहान के पास जानें के लिए कहां था,

आदिल की पत्नी को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने चौहान को गिरफ्तार कर और उसके साथ की गई पूछताछ के बाद 3 और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है,


रिपोर्ट बाई आसिद नजीबाबादी

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago