बिजनौर में बस और ट्रक की आमने सामने की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोगो के लगीं गम्भीर चोटें

Reported By : नौरोज़ हैदर | बिजनौर एक्सप्रेस | Bijnor, UP | Updated : 09 जुलाई, 2021

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र हल्दौर में शुक्रवार तड़के करीब 5 बजे पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राज मार्ग पर गोलबाग़ चौराहे के निकट ग्राम शुमाल खेड़ी के सामने एक ट्रक व प्राइवेट बस की भिड़न्त हो गई जिसमें ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया ।

हादसे में ट्रक चालक व बस चालक को गंभीर चोटें आई हैं । जब्कि बस व ट्रक परिचालकों सहित 4 अन्य को हल्की चोटें आई हैं मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम तथा क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी हल्दौर ने घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवा दिया है ।

बता दें कि शुक्रवार तड़के लग भग 5 बजे थाना हल्दौर अंतर्गत झालू पुलिस चौकी क्षेत्र में पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थानीय गोलबाग़ चौराहे के निकट ग्राम शुमाल खेड़ी के सामने चंडीगढ़ से लग भग 68 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही एक प्राइवेट बस HR 68 B 4581 सामने से आ रहे ट्रक UP 72 AT 5695 से टकरा गई ।

टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया जब्कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया । हादसे में बस चालक जनपद सहारनपुर निवासी ओमप्रकाश 68 वर्ष व ट्रक चालक जनपद मैनपुरी के ग्राम बरियार निवासी शीलू 21 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए ।

जब्कि बस परिचालक अजय कुमार रॉय 29 वर्ष निवासी उबीया थाना सारठ जनपद बेरगढ़ झारखंड , अमन कुमार 26 वर्ष निवासी धनकपुर जनपद मोहाली पंजाब यात्री सिकन्दर निवासी चन्दपुर थाना मालगांव जनपद अरबिया बिहार व ट्रक परिचालक वीर सिंह निवासी रंधौली जनपद इटावा को कल्की चोटें आईं हैं । क्षेत्र में भृमण कर रही डायल 112 पुलिस टीम मौके पे पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला ।


सूचना पाकर मौक़े पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी निरीक्षक हल्दौर सुनील कुमार ने घायलों को एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया । तथा बस में सवार मामूली घायल यात्रियों का डायल 112 टीम के सदस्यों सुधीर सिंह व भौपाल सिंह ने प्रथम उपचार किया ।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घायलों के परिजनों को घटना की सूचना देदी गयी है ।

बिजनौर की अन्य खबरों के लिए www.Bijnorexpress.com पर लॉगिन करे ।

बिजनौर एक्सप्रेस की मोबाइल एप्लीकेशन आज ही डाऊनलोड करें ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

हल्दौर से नौरोज़ हैदर की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago