बिजनौर : भनेड़ा गाँव में पुल ने ली जल समाधि,  फिर भी लोग जान हथेली पर रखकर कर रहे है पुल पार।

Edited By : बिजनौर एक्सप्रेस , Bijnor, UP | Updated : 26 अगस्त , 2021

#Bijnor : किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेमन – दूधली रोड पर स्थित छोइया नदी पर एक पूल बना हुआ है जिसने वर्तमान में पूरी तरह पानी में इस तरह डूबा हुआ है कि ऐसा ज्ञात होता है किं जैसे यहां कभी पुल था ही नही। जिसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोग अपने वाहनों को ट्रैक्टरों पर लादकर निकाल रहे है और और कुछ व्यक्ति हिम्मत करके पानी में चलकर भी पुल को पार कर रहे है जो खतरे से खाली नहीं है यहां किसी भी समय कोई भी अनहोनी हो सकती है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों भी इस ओर ध्यान नही दे है ।

ग्रामवासियों का कहना है कि छोइया नदी और बान नदी (जो दूधली से गुनियपुर रोड पर है) पर एक ऊंचा पुल बनना चाहिये जिससे ग्रामवासियों की ज़िंदगी को कोई खतरा ना हो यह रास्ता भनेड़ा होते हुए किरतपुर आदि शहर को जोड़ता है।

नगीना विधानसभा से विधायक मनोज पारस इसी विधानसभा से आते है उन्हें को इस पुल को बनवाने के लिए प्रयास करने चाहिए क्योंकि बरसात के दिनों में मेमन दूधली रोड का आवागमन बंद हो जाता है इस रोड पर पुल बनना अत्यंत आवश्यक है।

बिजनौर की ताज़ा खबरों के अपडेट्स के लिए Bijnor Express की ऍप्लिकेश डाऊनलोड करे ।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.mzcoder.express

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago