Bijnor: आर्मी में भर्ती होने के रोड़ किनारे रेस लगा रहे होनहार अज़ीम की सड़क दुर्घटना में मौत

🔹बाईक सवार युवक ने रेस लगा रहे युवक को पीछे से मारी टक्कर, यूवक की मौके पर ही मौत,गांव मे पसरा सन्नाटा

Bijnor: कल शाम थाना कोतवाली शहर के अन्तर्गत ग्राम सदुपुरा निवासी अली हसन का बीस वर्षीय पुत्र अज़ीम अहमद गांव मे घर के बाहर सेना मे भर्ती होने की तैयारी कर रेस लगा रहा था, तभी शहर की तरफ ये आ रही एक तेज़ रफ़्तार बाईक ने अज़ीम अहमद को पीछे से जोर दार टक्कर मार दी,

जिससे अज़ीम का सर सड़क से जा टकराया, और मौके पर ही मौत हो गई, बाईक सवार बाईक छोड़ मौके से फ़रार हो गया, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, बाईक को कब्जे मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल पहुंचाया,

पोसमार्टम का इंतजार करते हुए गमगीन दोस्त

अज़ीम की मौत की ख़बर से घर मे कोहराम मच गया, अज़ीम बिजनौर इंटर कालेज का ग्यारहवीं का छात्र था। और आज उसकी परीक्षा थी। जैसे ही जैसे अज़ीम की मृत्यु की सूचना कालेज पहुंची शोक स्वरूप दो मिनट का मौन धारण कर अवकाश घोषित कर शिक्षक एवं सहपाठी छात्र पोस्टमार्टम हाऊस पहुंचे,अज़ीम की मौत से गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है

बिजनौर से आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago