बिजनौर पहुंची कोविड -19 वैक्सीन की पहली खेप, हेल्थकेयर वर्करों से होगीं शुरूआत

Bijnor: गुरुवार रात 8.33 पर बरेली से बिजनौर पहुंची कोविड 19 वैक्सीन 17,390 डोज की पहली खेप पहुंची बिजनौर जिले में पहले चरण में 14500 हैल्थ केयर वर्कर को पहले लगेगी डोज कड़ी सुरक्षा के बीच कोरोना वैक्सीन के रखरखाव का कार्य किया जा रहा है.

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (सीएमओ ऑफिस) में पूजा-अर्चना के बाद वैक्सीन को कोल्ड चेन कक्ष में सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखवाया गया।इसके पहुंचते ही बिजनौर स्वास्थ्य महकमे में एक खुशी की लहर दौड़ गई. उन्होंने कहा कई महीनों का इंतजार खत्म हुआ और अब शुभ घड़ी का इंतजार है जब वैक्सीनेशन का टीकाकरण योद्धाओं को देने का कार्य शुरू होगा

वैक्सीन को सख्त सुरक्षा में रखा गया है. अधिकारियों की मानें तो उनकी वैक्सीन के रखरखाव को लेकर पूरी तैयारी पहले से ही थी और अब उन्हें इंतजार है तो उस शुभ घड़ी का जब इस वैक्सीन का टीकाकरण शुरू होगा.

वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से प्रशासन अलर्ट है और सुरक्षा का पूरा इंतजाम यहां पर किया गया है. यही वजह है कि पुलिस के अधिकारी भी यहां पर पहुंचे हुए हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच वैक्सीन के रखरखाव का कार्य किया जा रहा.

बिजनौर एक्सप्रेस की खास रिपोर्ट

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago