Categories: किरतपुर

उड़ते पक्षी गिरने की घटनाओं से बिजनौर वासियो को भी हुई बर्ड फ़्लू की आशंका

🔹नजीबाबाद क्षेत्र में चील के बाद कौवो में ऐसे लक्षण देखे गए हैं, ग्रामीणों में दहशत,

🔹पक्षियों की अचानक मौत ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका व्याप्त,

Bijnor: बर्ड फ्लू की बीमारी तेजी से पैर पसार रही है सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन अलर्ट है पांच राज्यों में वर्ल्ड फ्लू के मामले तेजी से बढ़े थे कल भी बुलंदशहर में कौओ के मरने के मामले सामने आये । उड़ते उड़ते पक्षी गिर रहे हैं,

ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बिजनौर के किरतपुर बस स्टैंड पुलिस चौकी के देखने को मिला। एक चील पेड़ के ऊपर से अचानक तेजी से गिरी और गिरने के बाद वह लंबे-लंबे सांस लेने लगी वहाँ मौजूद लोगो ने बताया की शायद बर्ड फ्लू की बीमारी सांस लेने में पक्षियों को दिक्कत पैदा कर रही है ऐसे में लोगो ने क्षेत्रवासियों से अपील की है पक्षियों से दूरी बनाए रखें ना उसको छुये और सावधानी बरतें ऐसा देखने पर तत्काल प्रशासन को सूचित करें,

Najibabad: नजीबाबाद से सटे ग्राम पूरनपुर नरोत्तम में एक पक्षी की अचानक मौत से ग्रामीणों में बर्ड फ्लू की आशंका व्याप्त हो गई ग्रामीणो ने स्वच्छ अभियान के अंर्तगत काम करने वाली केयरिंग इंडिया ट्रस्ट को जानकारी दी

केयरिंग इंडिया ट्रस्ट के प्रोजेक्ट हेड योगेश कुमार ने तुरंत पशु चिकित्सक डॉक्टर विनोद कुमार डिप्टी सीओ नजीबाबाद की टीम को बुलाकर पक्षी का पोस्टमार्टम के लिए भेजा व ग्रामवासियों को बर्ड फ्लू के बारे में जागरूक किया साथ ही साफ सफाई रखने व मरे हुए पक्षियों से दूर रहने के निर्देश दिए इस मौके पर टीम के सदस्य अजय सुधीर दुष्यंत राकेश व गुड्डू मौजूद रहे,

बिजनौर से हमारे सवांददाता आकिफ अंसारी की यह खास रिपोर्ट,

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago