Categories: नहटौर

बिजनौर के नहटौर में आम के बाग में पेड़ से लटका मिला गजरौला निवासी युवक का शव

🔹नहटौर छेत्र के ग्राम दबथला के पास बाग मे आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव फैली सनसनी

Bijnor: आप को बता दे कि बिजनौर के नहटौर थाना छेत्र के ग्राम दबथला के पास आम के बाग में एक युवक का शव गमछे से लटका मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई,

जिसकी सूचना बाग स्वामी ने डायल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला बिजनौर भेज दिया।

दरअसल नहटौर थाना क्षेत्र के गांव दबथला में रोहित कुमार का आम का बाग है बताया जाता है कि रोहित जब रविवार सुबह बाग में पहुंचा तो उसने एक युवक का शव आम के पेड़ में गमछे से लटका पाया।

जिसकी सूचना उसने तत्काल ही डायल 112 पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची डायल 112 ने नगर थाने को घटना से अवगत कराया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसकी तलाशी ली तो मृतक की जेब में एक आधार कार्ड मिला। जिसमें उसका नाम मोहनदास पुत्र करन सिंह ग्राम अहमदपुर मोहिउद्दीनपुर गजरौला शिप जिला बिजनौर से पहचान हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेज दिया।

नहटौर से मोहम्मद फैज़ान की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago