तहसील प्रांगण से 5 रुपये के किराए पर मिलेंगी साइकिल, बाइक आॅफ बिजनौर की हुईं शुरुआत,

🔹सदर SDM के इस प्रयास की चारों ओर हो रहीं हैं सराहना,

Bijnor: कोरोना काल में बाहरी राज्यों से बिजनौर आए मजदूरों की बेकार खड़ी साइकिलों का एसडीएम सदर ने नया प्रोजेक्ट बनाकर शहर वासियों को दी नई सौगात, बिजनौर जिलाधिकारी रमाकांत पांडे द्वारा बिजनौर में बाइक ऑफ बिजनौर सोसाइटी के तत्वाधान मजदूरों तथा जन सामान्य की सुविधा के लिए बिजनौर में बाइक ऑफ बिजनौर नामक कार्यक्रम का किया शुभारंभ के बाद जन सामान्य को साइकिल का प्रयोग के प्रति प्रेरित करने के लिए बिजनौर शहर में की गई पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साइकिलिंग,

किसी भी शहरी को शहर में यदि निजी कार्य से कहीं जाना हो तो वो तहसील प्रांगण से साइकिल लेकर जा सकता है एसडीएम सदर की इस नई मुहिम से सभी लोग खुश दिखाई दे रहे हैं,

आप को बता दें कि जनपद बिजनौर में कोरोना काल के शुरुआती दौर में फंसे मजदूरों को जहां जिला प्रशासन ने सभी को उनके घर भेज दिया था तो वहीं कुछ मजदूरों की साइकिल बिजनौर में ही रह गई थी जो एक जगह खड़ी रहकर बेकार कंडीशन में पहुंच गई थी

इसी को देखते हुए एसडीएम सदर ने सभी साइकिलों की मरम्मत कराकर नई मुहिम की शुरुआत की है। एसडीएम सदर ने सभी साइकिलों की मरम्मत कराकर तहसील में खड़ी कराई है ताकि आम शहरी साइकिल को इस्तेमाल कर वहीं पर लाकर खड़ा कर दें,

डीएम रमाकांत पांडे व एसपी धर्मवीर सिंह सहित सभी मुख्य अधिकारी साइकिल लेकर तहसील पहुंचे डीएम रमाकांत पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन मजदूरों की साइकिल थी, वो साइकिल ले जाने में असमर्थ थे। तो साइकिल की जगह उनके खातों में पैसा भेज दिया गया है

और सभी साइकिलो की मरम्मत कराकर आमजन के इस्तेमाल के लिए नई मुहिम की शुरुआत की है। साथ ही मात्र 5 रुपये में कोई भी व्यक्ति तहसील प्रांगण से साइकिल ले जाकर शहर में घूम सकता है,

कोरोना काल में बाहरी राज्यों से बिजनौर आए मजदूरों की बेकार खड़ी साइकिलों का एसडीएम सदर ने नया प्रोजेक्ट बनाकर शहर वासियों को दी नई सौगात.. आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

https://youtu.be/9XJozHp76zs




बिजनौर से रोहित कुमार की ये खास रिपोर्ट

*©Bijnor Express*

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago