हल्दौर की शूटिंग रेंज में बिजनौर के शूटरों का स्टेट लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

बिजनौर के हल्दौर में स्थित जी०एस०एन० शूटिंग रेंज हल्दौर के शूटरों ने मुज़फ़्फ़रनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर लक्ष्य पर निशाना साधा शूटिंग रेंज के एम० डी० व शूटिंग कोच ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया

जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पन्द्रहवीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया जिसमें अनेक जनपदों के प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपने लक्ष्य पर निशाना साधा

आप को बता दें की जनपद मुज़फ़्फ़रनगर के चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हुई पन्द्रहवीं प्री यू०पी० स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जी० एस० एन० शूटिंग रेंज हल्दौर के शूटरों बाज़िल ज़ैदी, हर्षिता गौर, अनन्त सूर्यदेव, चिराग़, प्रतीक, प्रांशु, गुरप्रीत नागर, रोहित कुमार आदि ने प्रतिभाग कर लक्षय को साधा शूटिंग कोच नवनीत कुमार ने बताया कि इन सभी शूटरों का चयन स्टेट लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हो गया है ।

शूटिंग रेंज के एम०डी० रघुराज सिंह नागर ने इस उपलब्धि पर सम्मान समारोह का आयोजन कर प्रशस्ति पत्र भेंट किये तथा प्रतिभागियों व कोच को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । कार्यक्रम में डॉक्टर सरताज ज़ैदी, समरपाल सिंह, डॉक्टर श्रीश कुमार शर्मा, डॉक्टर रजनीश कुमार आदि अनेक अभिभावक उपस्थित रहे

जी० एस० एन० एकेडमी शूटिंग रेंज बिजनौर के शूटरों का स्टेट लेवल की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन ।

हल्दौर से हमारे संवाददाता नौरोज़ हैदर के साथ शौज़ब ज़ैदी की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 weeks ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago