Categories: बिजनौर

बिजनौर का 3 साल का गूगल बॉय अर्पित नॉलेज इतनी जानकार रह जाओगे हैरान, फटाफट देता है जवाब

बिजनौर का 3 साल का अर्पित सिंह का गूगल बॉय साबित हो रहा है। उसकी जनरल नॉलेज काफी अच्छी है। उससे जो भी सवाल किया जाता है वह तपाक से उसका जबाव दे देता है।

इस बच्चे को विश्व के सभी देशों के नाम व उनकी राजधानी तथा उनके प्रधानमंत्रियों के नाम याद हैं जनरल नॉलेज के अन्य सवालों के तपाक से जबाव भी देता है भारत के राज्यों, उनके मुख्यमंत्रियों के साथ साथ विश्व में कितने देश है और उन देशों की राजधानी कौन सी है इनकी उसे पूरी जानकारी है।

इसके साथ ही विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री और प्रदेशों के मुख्यमंत्री के नाम भी उसे याद है। आप को बता दे कि बिजनौर के गूगल बॉय अर्पित के पिता मोहल्ला भरत विहार निवासी सुभाष सिंह त्रिपुरा स्टेट राइफल में कांस्टेबिल के पद पर तैनात है। उनके पुत्र अर्पित सिंह का जन्म बिजनौर में ही हुआ है।

अर्पित अभी मात्र 3 साल का है अर्पित सिंह के पिता सुभाष सिंह बताते हैं कि अर्पित को पढ़ने लिखने में काफी रूचि है। उनके अनुसार जब अर्पित ढाई वर्ष का था। तब वह उसके सामने कोई बात कहते थे तो अर्पित उस बात को तत्काल याद कर लेता था। जो बात उसे एक बार याद हो जाती थी तो फिर वह उस बात को कभी नहीं भूलता।

सुभाष सिंह ने अर्पित की इस प्रतिभा को देखकर उसका ध्यान पढ़ाई में लगाना शुरू कर दिया। इसी के चलते उन्होंने अर्पित को जनरल नॉलेज के बारे में बताना शुरू किया। अर्पित बड़ा होकर एपीजी अब्दुल कलाम के जैसे साइंटिस्ट बनना चाहता है।

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ सवांददाता आक़िफ़ अंसारी बिजनौर

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago