अंतिम संस्कार में गए परिवार के बंद पड़े घर मैं लाखों की चोरी

🔹घर बंद कर अंतिम संस्कार में जाना पड़ा महंगा चोरों ने किया हाथ साफ़

बिजनौर थाना कोतवाली के रामपुर बकली मोहल्ले में एक घर में देर रात लाखों के आभूषण समेत 58 हजार की नगदी पर चोरी ने हाथ साफ कर दिया,

दरअसल घर के सभी लोग घर के बाहर किसी अंतिम संस्कार में गए हुए थें सूचना मिलने पर पहुंचे सत्यवीर सिंह ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, पुलिस जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

आप को बता दे कि बिजनौर के रामपुर बकली निवासी सत्यवीर सिंह अपने परिवार सहित अपनी ससुराल में अंतिम संस्कार के लिए गए हुए थें घर में ताला लगा हुआ था। सुबह किसी की नजर उस घर पर पड़ी तो देखा कि ताला नहीं लगा है

इसकी सूचना तुरंत सत्यवीर सिंह को दी गई इसके बाद में जानकारी हुई कि घर में चोरी हो गई सूचना मिलते ही सत्यवीर सिंह अपने घर पहुंचे घर के अंदर जाकर देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था।

घर के अंदर की तिजोरी तोड़ दी गई थी उसमें रखे आभूषण चोरी कर लिए गए सतवीर सिंह ने बताया की चोर उनके घर से 4 लाख रुपए के अभूषण ओर 58 हजार रुपए की नकदी चुरा ले गए हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही हैं पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी को अंजाम देने वाले चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बाईट=:सत्यवीर सिंह ग्रह स्वामी

बिजनौर से रोहित कुमार की रिपोर्ट

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago