Categories: हल्दौर

अधिकारी की अवैध वसूली करने की वीडियो वायरल, योगी सरकार की साख पर लगा रहे है बट्टा

▪️हल्दौर में अधिकारी की अवैध वसूली करने की वीडियो वायरल। भ्रष्ट अधिकारी योगी सरकार की साख पर लगा रहे है बट्टा

Bijnor:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार सक्रिय बने हुए हैं. योगी सरकार लगातार भ्रष्टाचारियों पर एक्शन ले रही है. खुद सीएम योगी भी जगह-जगह अपनी तकरीरों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात भी कहते रहे हैं लेकिन बिजनौर में भ्रष्ट अधिकारी योगी सरकार की साख को बट्टा लगा रहे है वर्तमान में सोशल मीडिया के प्लेटफार्मों पर अधिकारी के कारनामे की वीडियो वायरल हो रही है वायरल वीडियो में ग्रामीणों से अवैध बसूली करता दिख रहा है।

वायरल वीडियो ग्राम पंचायत नांगल जट का बताया जा रहा है वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि अधिकारी कमरे में बैठकर कई लोगों से पैसे ले रहा है साथ ही उनके नाम अपनी डायरी में नोट कर रहा है। वीडियो में गाँव की एक महिला की पैसे लेन देन के मामले में मुख्य भूमिका दिखाई पड़ रही है वो कुछ और लोगों से भी पैसे दिलाने का आश्वासन दे रही है।

कुछ लोगों द्वारा तब तक पैसे न देने पर लेखपाल खीजते भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों की माने तो वीडियो एक से डेढ़ माह पूर्व का है। जिसे अब वायरल किया गया है। शायद पैसे लेने के बावजूद भी काम न होने पर वीडियो को अब वायरल किया गया है। देखते है इस अधिकारी पर विभाग के आला अधिकारियों की गाज गिरती है ये नही

हल्दौर में अधिकारी की अवैध वसूली करने की वीडियो वायरल। भ्रष्ट अधिकारी योगी सरकार की साख पर लगा रहे है बट्टा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता नोरोज़ हैदर हल्दौर

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago