बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में पहुँचे विदेशी सैलानी

▪️बिजनौर के अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने सफारी का लुत्फ उठाया।

बिजनौर में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में दिनों-दिन पर्यटन गुलजार हो रहा है। अमानगढ़ में सफारी की गूंज सात समंदर पार तक जा पहुंची है। शुक्रवार को इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने अमानगढ़ में सफारी का लुत्फ उठाया

जिले में स्थित अमानगढ़ टाइगर रिजर्व का द्वार पर्यटकों के लिए कुछ ही दिन पहले खोला गया है। तभी से जंगल सफारी करने वालों का तांता लगा है। तमाम विदेशी पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में एक दल के साथ इंग्लैंड के रहने वाले लुक जार्डन डेनियल भी पहुंचे। उनके संग में कनक प्रिया सिंह और समीक्षा सिंह ने भी बुकिंग कराई। जिप्सी से लुक ने अमानगढ़ में सफारी की।

लुक ने बताया कि यह अच्छा अनुभव रहा है। प्रकृति को करीब से देखने का मौका मिला है। विदेशी पर्यटक को अपने बीच देख अन्य भारतीय पर्यटक भी उत्साहित नजर आए।

आपको बता दे कि यूपी और उत्तराखंड के बॉर्डर पर बिजनौर जिले में अमानगढ़ टाइगर रिजर्व को जंगल सफारी बनाने का प्रस्ताव साल 2012 मे तत्कालीन सरकार ने पास किया था. जिसका अमली जामा वर्तमान की योगी सरकार ने पहनाया है. 14 नवम्बर को अमानगढ़ में पर्यटन के लिये जंगल सफारी का उद्घाटन किया गया था

बिजनौर के इन दो छोटे बच्चे को ज़बानी याद है कुरान की आयतें व दुआएं जिनका इंग्लिश में करते है तर्जुमा

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ संवाददाता मौ शुऐब अफजलगढ़

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago