नजीबाबाद के इस गांव में अभी तक भी नहीं पहूंची हैं बुनियादी सुविधाएं

▪️जलभराव से परेशान है बनवारीपुर के लोग जलभराव से गुजरते हैं स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चे!

Bijnor:- नजीबाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम रामपुर मंगल उर्फ बनवारीपुर के लोग मेन रोड पर जलभराव से परेशान हैं स्कूल आने जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चे भी जलभराव से परेशान है गांव के मुख्य मार्ग पर इतना पानी भरा हुआ है कि आने जाने वालों को बहुत परेशान हो रही है वह स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भी परेशानी हो रही है स्कूल आने जाने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों का कहना है कि आए दिन यहां पर हम लोग साइकल से आते जाते हैं इस जलभराव के कारण हम लोग जलभराव में गिर जाते हैं वह हमारी यूनिफार्म भी गंदी हो जाती है जिससे हमें बहुत परेशानी होती है

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 1 साल से यहां पर जलभराव हो रहा है जिसकी कोई सुध नहीं ले रहा है पानी की निकासी बिल्कुल बंद है बरसात के दिनों में यहां से निकलना दूभर हो जाता है अक्सर गांव के लोग जलभराव के कारण जलभराव में गिर जाते हैं अभी हाल ही के दिनों में गांव के कई व्यक्ति शाम के समय अंधेरा होने पर जलभराव में गिरे जिससे उनके चोटे भी आई थी नन्हे-मुन्ने बच्चों का कहना है कि हमारी कोई नहीं सुनता है बार-बार अधिकारियों व प्रधान जी को कहने पर भी आज तक जलभराव मुक्त नहीं हुआ है

ग्रामीणों ने बताया कि हमारा गांव बनवारीपुर बार-बार अधिकारियों के कहने पर व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत करने के बावजूद भी गांव में जलभराव का कोई हल नहीं हुआ है पास के ही गांव रानीपुर के प्रधान जी संतराम है जो आए दिन किसी न किसी काम से गांव बनवारीपुर आते रहते हैं उन्होंने भी आज तक जलभराव का कोई हल नहीं निकाला बार बार कहने पर भी नाही तो यह रोड बन रही है और ना ही जलभराव की निकासी के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है

जबकि मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ जी का कहना है की सभी गांव में गड्ढा मुक्त सड़के बनाई जाए कहीं पर भी किसी गांव वालों की परेशानी ना हो पर किसी अधिकारी के कान पर जूं नहीं रेंगती वह प्रधान भी देख कर भी अनदेखा कर रहे हैं इस जलभराव को गांव वालों की मांग है कि इस पानी से हमें मुक्ति दिलाई जाए व जलभराव खत्म करा जाए

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पंजीकृत के बैनर तले जीएसटी कार्यालय पर दिया गया 1 दिन का सांकेतिक धरना सीएम योगी को संबोधित ज्ञापन व्यापार कर अधिकारियों को सौपा

साहनपुर से हमारे संवाददाता नसीम अहमद की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago