Categories: General

बिजनौर में दबंगो ने जोती किसान की लहलहाती फसल, कौन करेगा नुकसान की भरपाई

बिजनौर के अफजलगढ़ में दबंगो ने जोती डाली किसान की कई एकड़ लहलहाती फसल, लाखों का हुआ नुकसान। अवैध कब्जे की नीयत ने आधा ददबंगो ने जोती किसान की कई एकड़ लहलहाती फसल

एक दर्जन दबंगो ने किसान की लहलहाती कई एकड़ तिलहन व दलहन की जोत कर नष्ट कर दी। फसल के नष्ट होने से किसान का लाखों रूपये का आर्थिक नुकसान हुआ हैं। पीड़ित किसान ने आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की हैं।

जनपद उधम सिंह नगर के थाना कुंडा के गाँव पिस्तौरा फार्म निवासी मिल्खा सिंह पुत्र चैन सिंह का रेहड़ थाना क्षेत्र के कला रामपुर में पांच एकड़ कृषि भूमि है। उक्त भूमि को मिल्खा सिंह ने खैराबाद निवासी मिंटू पुत्र जयपाल सिंह को बटाई पर दे रखा हैं। किसान मिल्खा सिंह का कहना है कि उसने खेत में तिल व उड़द की फसल बो रखी थी।

पीड़ित किसान का आरोप है कि बीती शाम आधा दर्जन दबंगो ने उसकी खड़ी फसल ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दी। पीड़ित ने पांच लोगो के विरूद्ध नामजद तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही हैं। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

बिजनौर के अफजलगढ़ में दबंगो ने जोती डाली किसान की कई एकड़ लहलहाती फसल, लाखों का हुआ नुकसान।

अफजलगढ़ से हमारे संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

7 months ago