बिजनौर, 22 जुलाई भर्ती के लिए तैयारी कर रहे युवक की रेस लगाते समय हार्ट अटैक आ जाने से मृत्यु हो गई। मौत की खबर पाते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बिजनौर के हल्दौर थाना अंतर्गत ग्राम खेड़की टप्पा निवासी गौतम पुत्र राम सिंह शुक्रवार सुबह भर्ती के लिए झालू नहटौर रोड पर रेस लगा रहा था। अचानक रेस लगते हुए उसे हार्ट अटैक आ गया और वो बिलाई मिल के निकट सड़क पर गिर गया।
जिसकी सूचना रेस लगा रहे दूसरे युवकों ने तत्काल घरवालों को दी। परिजन गौतम को उठा कर निजी अस्पताल ले कर गये, जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
युवक की मृत्यु से परिजनों में कोहराम मच गया। वहां मौजूद प्रत्येक व्यक्ति की आंखें भी नम हो गई ग्रामीणों के अनुसार, मृतक गौतम मिलनसार स्वभाव का धनी था। उनके जाने से क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया है।
बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं
हल्दौर से हमारे संवाददाता नौरोज़ हैदर की रिपोर्ट
© Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…