बिजनौर के इस रास्ते पर कांवड़ यात्रियों को भी करना पड़ेगा भारी दिक्कत का सामना

▪️लोग हैं परेशान रास्ता है बेजान नहीं हो पा रहा है कोई समाधान

Bijnor: स्याऊ चांदपुर से लेकर पैजनिया तक रास्ता इतना खराब है कि चलने वाले लोगो का दर्द बयां नहीं किया जा सकता। चांदपुर से चलते है तो ढबलपुरी में पहुंचते हैं वहां पर भी सड़क का बहुत बुरा हाल है लगातार वहां पर पानी भरा रहता है इसके बाद ग्राम खेड़की के रास्ते में लगभग 200 मीटर तक पानी ही पानी रहता है और दो-दो फीट तक गड्ढे हैं जिनमें बहुत अधिक पानी भरा रहता है और रास्ते पर पैदल चलना भी दुश्वार है

इसके बाद ग्राम बाबरपुर का भी यही हाल है वहां पर भी लोग बहुत अधिक रास्ते की समस्या को लेकर परेशान है मगर कोई समाधान नहीं हो पा रहा है इसके बाद ग्राम करनपुर गांवड़ी की भी हालत बहुत अधिक खराब है

करनपुर के लोगों का भी कहना है कि बार-बार शिकायत करने पर भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है अधिकारी मोन है इसके बाद ग्राम पैजनिया मैं अभी रास्ता बहुत अधिक खराब है चिंता का विषय यह है कि बार-बार शिकायत करने पर कुछ नहीं हो पा रहा है और इस रास्ते पर कावड़ यात्रा भी चलती है मगर फिर भी इस रस्ते का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है

कांवरियों के लिए इस रास्ते पर प्रशासन का पूरा ध्यान होना चाहिए फिर भी इस रास्ते पर प्रशासनिक अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है पिछले वर्ष इसी रास्ते के खराब होने के कारण कई कांवड़ यात्रियों को चोटे भी आई थी और कुछ गंभीर रूप से घायल भी हुए थे मामला तब भी अत्यधिक प्रकाश में आया था फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हो पाई देखना यह है कि प्रशासन कब तक इस रास्ते पर ध्यान दे पाता है

बिजनौर की अन्य इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की खबरों को देखने के लिए आप हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी जुड़ सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं

चांदपुर से हमारे संवाददाता आफताब आलम की यह रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago