बिजनौर चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने ईद पर शहरवासियों का जीता दिल, हर साल की तरह इस साल भी ईद उल अजहा के मौके पर बिजनौर नगर पालिका परिषद के चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने शहरवासियों का दिल जीता
ईद के दिन शाम तक वो शहर में घूमकर व्यवस्था बनाए रहे। कुर्बानी के अवशेष पालिका की ट्रैक्टर-ट्राली में इकठ्ठा कराए और उन्हें शहर से दूर जंगल में अपनी मौजूदगी में दफ्न कराया तो आज दूसरे दिन भी चेयरपर्सन पति पालिका कर्मियों को निर्देश देते हुए उनके साथ पालिका क्षेत्र में घूम घूम कर साफ सफाई की व्यवस्था बनाते हुए नजर आए।
चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी के नेतृत्व में चाँदपुर चुंगी, मेरठ की चुंगी, मोहल्ला मिर्दगांन, काजीपाड़ा, चाहशीरी, कस्साबान, बुखारा आदि मोहल्लों में पानी के टैंकरों से छिड़काव करवाया गया जिसमे कीटनाशक दवाई पड़ी हुई थी साथ ही स्प्रे टैंकर, रॉड स्वीपिंग मशीन व सफाई कर्मियों के जरिये दूसरे दिन भी सफाई कराई गई जिससे शहर में साफ सफाई की व्यवस्था एक दम दुरुस्त रही।
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
© Bijnor Express
पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…