शहद को हथियार बनाकर करते थे चोरियां, बिजनौर के इन शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिजनौर में शहद बेचने के बहाने घरों को चिन्हित कर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुए चोरों के पास से चोरी किए गए डेढ़ लाख रुपए की कीमत के आभूषण बरामद किए गए हैं। साथ ही पुलिस ने 32 हजार की नगदी और अवैध शस्त्र भी चोरों के पास से बरामद किए हैं। एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर चोरी की घटना का खुलासा किया

दरअसल बिजनौर की मण्डावर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो शातिर चोरों को तमंचे व कारतूस सहित उस वक़्त गिरफ्तार कर लिया जब पुलिस द्वारा ग्राम नाइवाला में चेकिंग की जा रही थी। गिरफ्तार हुए दोनों शातिर चोरों द्वारा 5 दिन पूर्व रात के समय मे ग्राम दौलतपुर में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने शातिर चोर सुशील और खेवेन्द्र कि निशानदेही पर डेढ़ लाख रुपये की कीमत के आभूषण और चोरी की गई 32 हजार की नगदी बरामद की है।

पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह खानाबदोश कंजर जाती के हैं और अपना घर छोड़कर अलग अलग जगह डेरा डालकर रहते हैं। साथ ही शहद बेचने के बहाने घरों को चिन्हित कर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने 5 दिन पूर्व दो घरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago