बिजनौर दिन दहाड़े किडनैपिंग की कोशिश, ससुराल पक्ष पर अपहरण करने का आरोप

▪️कृष्णा कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे युवक ने ससुरालो पर लगाया अपहरण का आरोप।

Bijnor: कृष्णा कॉलेज बिजनौर में बी फार्मा का पेपर देने आए एक युवक ने अपने ससुराल के 6 लोगों पर उसका अपहरण करने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी से उसका विवाद चल रहा है और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

इसी से नाराज होकर उसके ससुराल वालों ने अपहरण उसका अपहरण कर लिया था। पीड़ित के अनुसार इन लोगों ने पेपर छुटने के बाद उसकी बाइक के आगे अपनी गाड़ी लगा कर उसे रोक लिया और मारपीट करने के बाद उसके हाथ पैर बांधकर अपनी गाड़ी में डाल दिया।

जंगलों के रास्ते उसे नजीबाबाद कोटद्वार रोड पर ले जाया गया जहां किसी तरह युवक ने गाड़ी से कूदकर शोर मचा दिया नजदीक स्थित चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि अन्य फरार हो गए और गाड़ी को कब्जे में ले लिया।

पीड़ित ने बताया कि यह लोग एक युवती को भी साथ लाए थे जिसके द्वारा युवक पर लड़की भगाने का आरोप लगाना चाहते हैं। पीड़ित युवक ने कार्यवाही की मांग करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा है

बिजनौर दिन दहाड़े किडनैपिंग की कोशिश

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago