बिजनौर के एक मुर्गी फार्म में घुसा गुलदार मुर्गियों को बनाया अपना निवाला

बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र में मुर्गी फार्म में घुसा गुलदार ने मुर्गियों को अपना निवाला बना डाला। मुर्गी फार्म के मालिक फईम ने भागकर अपनी जान बचाई। गुलदार दिखने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गुलदार के रेस्क्यू में जुटी हुई है।

दरअसल बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के हरेवली-शेरकोट मार्ग पर छिवरी के पास एक मुर्गी फार्म में गुलदार घुस गया और कई मुर्गियों को अपना निवाला बना डाला। मुर्गी फार्म मालिक फईम ने भाग कर अपनी जान बचाई और गुलदार को मुर्गी फार्म में बंद कर दिया।

सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर गुलदार को पिंजरे में बंद करना चाहा पर गुलदार वन विभाग की टीम को चकमा देकर भाग गया जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग अपने खेतों पर जाने से भी कतरा रहे हैं। मुर्गी फार्म मालिक ने मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।

बिजनौर के एक मुर्गी फार्म में घुसा गुलदार मुर्गियों को बनाया अपना निवाला।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago