बिजनौर में पति ने ही पत्नी का गला दबाया, मृतका के परिजनों ने लगाया गम्भीर आरोप

बिजनौर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने महिला के साथ रहने वाले एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला मुजफ्फरनगर की निवासी है जो शहर क्षेत्र के बुल्ला के चौराहे पर होटल चलाती थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जाँच पड़ताल में जुट गई है

मुजफ्फरनगर निवासी महिला कौसीन की शादी दो वर्ष पूर्व बिजनौर निवासी शावेज के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि किसी रंजिश के चलते पति द्वारा उनकी लड़की का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मुज्जफरनगर से बिजनौर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर जाँच पड़ताल में जुट गई है। महिला की मौत के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

बिजनौर में पति ने पत्नी का गला दबाया, मृतका के परिजनों ने लगाया ये आरोप

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago