Categories: नूरपुर

साइबर क्राइम से बचने के लिए बिजनौर पुलिस ने क्या बताया जानिए

Bijnor: नूरपुर की नगर पुलिस द्वारा आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया जा रहा है। टेक्नालोजी और आधुनिकता के दौर में साइबर क्राइम ने व्यापक रूप धारण कर लिया है। साइबर क्राइम को कंप्यूटर और इंटरनेट की सहायता से शातिर अपराधी अपने घर बैठे-बैठे भोलेभाले लोगों को बहला फुसलाकर बैंक संबंधित डिटेल हासिल कर उन्हें ठगी का शिकार बना रहे हैं।

बुधवार को शांति समिति की बैठक मे तेजतर्रार थाना प्रभारी धीरज सिंह सोलंकी ने बताया कि साइबर अपराध से बचने के लिए तकनीक के इस्तेमाल करने संबंधी जानकारी होना तथा सतर्क होना जरूरी है।

पुलिस द्वारा साइबर क्राइम को रोकने के लिए आमजन को साइबर क्राइम की जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के साइबर विशेषज्ञों द्वारा आमजन व स्कूल/कालेज के विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से बताया जा रहा हैं। आधुनिक और टेक्नालोजी के युग में कोई भी व्यक्ति इंटरनेट की मदद से किसी भी मोबाइल अथवा कंप्यूटर में घुसपैठ कर सकता है।

हर रोज समाचार मिल रहे है कि साइबर अपराधियों ने बैंक खाते से पैसा निकाल लिए। इसके अलावा साइबर अपराधी कहीं से भी किसी भी वेबसाइट को हैक करके उसमें सेंध लगाने की कोशिश करते रहते हैं। सभी लोग इंटरनेट मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्यक्ति उसमें अपनी सारी जानकारी सांझा करता है।

फेसबुक, व्हाट्सएप व अन्य साइटों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी होगी।साथ ही उन्होंने विशेष रूप से इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम, ईमेल, फेसबुक संबंधी आईडी व पासवर्ड को गोपनीय रखने की बात कही। यहां तक की परिचितों व रिश्तेदारों से भी गोपनीय कोड छिपाकर रखने काे कहा।ऐसी घटना होने पर तुरंत पुलिस को सुचित करें।बैठक का संचालन हरभजन सिंह अमन ने किया

नूरपूर से हमारे संवाददाता गुलफ़ाम राजा की रिपोर्ट।

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago