बिजनौर में गंगा दशहरा पर लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

बिजनौर में गंगा दशहरा के अवसर पर गंगा के तटों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर दान पुण्य किया और मनोकामनाएं मांगी। बैराज गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दान पुण्य कर परिवार की सलामती की कामना की इस दौरान बैराज गंगा घाट पर मेले का आयोजन किया गया

इस अवसर पर घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना शुरू हो गया था। भारी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना की और दान पुण्य कर अपने और अपने परिवार की सलामती की मां गंगा से प्रार्थना की। मान्यता है कि आज ही के दिन स्वर्ग से मां गंगा ने पृथ्वी पर अवतरित होकर भगीरथ के पूर्वजों को मोक्ष प्रदान किया था।

इस अवसर पर जिले के नांगल सोती, बालावाली, विदुर कुटी आदि घाटों पर भी श्रद्धालुओं ने लाखों की संख्या में आस्था की डुबकी लगाई। बैराज गंगा घाट पर मेले के आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। घाट पर लगे मेले में श्रद्धालुओं ने खूब खरीदारी की, साथ ही आयोजकों द्वारा घाट पर भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago