बिजनौर में भाजपा कार्यालय पर मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी सम्मान व प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन

Bijnor: कल भारतीय जनता पार्टी के बिजनौर स्थित कार्यालय पर यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के विकास और सुशासन के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर “लाभार्थी सम्मान ” एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन यशस्वी जिला अध्यक्ष श्री सुभाष बाल्मीकि जी की अध्यक्षता एवं संचालन जिला महामंत्री विवेक कर्णवाल जी ने किया जिसमें अतिथि/ मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री मोहित बेनीवाल जी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बताया कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 8 वर्षों में भारत का आत्मविश्वास बढ़ा है

भारत आत्मनिर्भरता की राह तेजी से अग्रसर हुआ है जनता में राष्ट्रवाद की भावना बढ़ी है जनता के लिए हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं बढ़ी हैं किसानों और गरीबों की आय बढ़ी देश मुश्किलों से उबर कर जल्द खड़ा होना सीख गया है मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर कार्य कर रही है आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों का परिणाम है कि आज देश विकास के पथ पर अग्रसर है और पूरे विश्व में भारत की प्रशंसा हो रही है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती कमलेश सैनी, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती हरजिंदर कौर, जिला महामंत्री विनय राणा, जिला उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, जिला मंत्री राजन गोल्डी, विश्वकर्मा, केके रवि, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी , जिला संयोजक आईटी विभाग विपुल शर्मा, संदीप चौधरी, मोहित कुमार आदि उपस्थित रहे

बिजनौर में भाजपा कार्यालय पर मोदी सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थी सम्मान व प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन।

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago