Categories: किरतपुर

किरतपुर में अपने 3 बच्चो सहित नहर में कूदी महिला के दो अन्य बच्चो के शव भी बरामद हुए

▪️किरतपुर नहर में कूदी महिला सहित तीनों बच्चों को बरामद कर लिया हैं,

▪️महिला व दो बच्चों की मौत पहलें दिन बचाए गए एक बच्चे का इलाज़ चल रहा हैं,

Bijnor: पारिवारिक कलह को लेकर 3 दिन पहले एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई थी। नहर में कूदने के दौरान स्थानीय निवासी द्वारा एक बच्चे को बचा लिया गया था जिसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था,

उधर महिला और उसके दो बच्चे नहीं मिल पाए थे।कल महिला का शव स्थानीय निवासियों द्वारा नहर से निकाला गया था वंही आज नहर में डूबे बच्चों का शव भी स्थानीय लोगों की मदद से आज निकाल लिया गया है,,

आपको बता दें की तीन दिन पहले बिजनौर के किरतपुर थाना क्षेत्र के भरैंकि नहर में एक महिला सुनीता अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूद गई थी। महिला सुनीता की लाश कल नहर से बरामद हो गई थी जबकि एक बच्चे के शव को 3 दिन पहले ही निकाल लिया गया था लेकिन बच्चे ने उसी दिन इलाज़ के दौरान दम तोड़ दिया था,

इसी कड़ी में आज सुबह ललित और अंकुश दोनों बच्चों की लाश नहर से स्थानीय लोगों द्वारा बरामद कर ली गई है। महिला के परिजनों ने ससुरालियों के खिलाफ थाने में दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने दोनों बच्चों के शव का पंचनामा भरकर शव को जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया है। पुलिस द्वारा भाई की तहरीर के आधार पर पूरे घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद ससुरालियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।

बाईट:- धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर

(Report by tushar warma)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago