बिजनौर में अचानक कई घरो में लगी भयंकर आग कई घरों का सामान जलकर राख

बिजनौर में अचानक लगी आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। भयंकर आग लगने से कई घरों का सामान जलकर राख हो गया, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया

दरअसल मंडावर थाना क्षेत्र के सिमली कला गांव में अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई। आग लगने से गाँव मे मौजूद कई झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गए। आग लगने की वजह अभीतक पता नही चल पाई है लेकिन आग लगने से ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है।

उधर आग लगने की खबर ग्रामीणों द्वारा दमकल विभाग को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और ग्रामीणों ने बा मुश्किल आग पर काबू पाया। क्षेत्र के इस गांव में ज्यादातर मकान झोपड़ी नुमा है झोपड़ी नुमा मकानों में पुराल ने एक दम से आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग से आस पास बने कई मकान धू धू कर जलने लगे फिलहाल इस आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है।

बिजनौर में अचानक कई घरो में लगी भयंकर आग कई घरों का सामान जलकर राख

बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago