बिजनौर के अफजलगढ़ में चिकित्सक की तैनाती न होने से मरीज़ परेशान, सफाई कर्मचारी के भरोसे चल रहा है अस्पताल

बिजनौर के अफजलगढ़ में वर्षो से एक मात्र सफाई कर्मी के भरोसे अस्पताल चल रहा है। जिससे ग्रामीणों को ईलाज के लिये परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कादराबाद का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करीब 4 शैय्या वाला अस्पताल है जो करीब 3 वर्ष से चिकित्सक विहीन है

कभी कभी किसी चिकित्सक को यहां अस्पताल पर सप्ताह में एक दो दिन के लिये तैनात कर भी दिया जाता है तो चिकित्सक नही पहुँचते जिससे भूतपूर्व सैनिक कालोंनियो सहित गाँव, चोहड़वाला, मीरपुर, जामनवाला, रसूलाबाद आदि दर्जनों गाँव से इलाज के लिये आने वाले ग्रामीण प्रति दिन चिकित्सक न मिलने से निराश या तो घर लौट जाते हैं या 10 से 15 किलोमीटर की यात्रा कर अफजलगढ़ अथवा कासमपुर गढ़ी ब्लाक के अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं।

जिससे उनका समय अधिक लगता है वही किराए आदि के खर्च से जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। आने जाने में बच्चो व महिलाओं को भारी उठानी पड़ती है। ग्रामीणों द्वारा इस सम्बंद्द मे कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही। यहां मात्र एक सफाई कर्मचारी रह गया है उसी के भरोसे अस्पताल चल रहा है।

ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र चिकित्सक तैनात किए जाने की मांग की है इस सम्बंद्द मे मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीके गोयल का कहना है कि चिकित्सको की कमी के चलते तैनाती नही हो पा रही है ।चिकित्सक मिलते ही अस्पताल में चिकित्सको की तैनाती की जायेगी।

अफजलगढ़ से संवाददाता संगम चौहान की रिपोर्ट

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

2 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

7 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

7 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago