Categories: अफजलगढ़

बिजनौर में पत्नी के साथ विवाद के चलते साडू का किया कत्ल

बिजनौर के शेरकोट में पत्नी को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक ने अपने साढू को चाकू से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर किया । परिजनों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसकी मौत हो गई

घटना के बाद फरार हुए आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं। जानकारी के अनुसार शेरकोट के मोहल्ला कोटरा निवासी फरीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई शमशाद 33 वर्ष पुत्र रशीद व पड़ोसी शहजाद 30 वर्ष पुत्र मोधी एक दूसरे के सादू हैं। दोनों के घर भी एक-दूसरे के पास ही हैं। पिछले काफी समय से दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था।

आरोप है कि शहजाद का अपनी पत्नी से विवाद चलने के कारण उसकी पत्नी भी उसके साढू शमशाद के घर रही थी। जिस कारण शहजाद उसके भाई शमशाद से रंजिश रखने लगा था। घटनाक्रम के अनुसार शनिवार की शाम करीब 5:30 बजे शमशाद अपने घर की सीढ़ियों पर बैठा हुआ था, तभी शहजाद वहां पहुँचा और शमशाद पर चाकू से हमला उसे गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया ।

गंभीर घायल को उसके परिजन उपचार हेतु धामपुर लेकर गये, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है। अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए क्षेत्राधिकारी अफजलगढ़ सुनीता दाहिया के नेतृत्व में 03 टीमें गठित की गयी हैं

शेरकोट से हमारे संवाददाता सुहैल इदरीसी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago