Categories: किरतपुर

Bijnor: नहर मे डूबने वाली महिला की लाश मिली 2 बच्चे अभी भी लापता,

▪️जाखो राखे साईयां–मार सके ना कोई! डॉक्टर द्वारा मृत घोषित बच्चा घर आ कर आया होश में जहाँ उसका अब नीजी अस्पताल में इलाज़ चल रहा हैं,

▪️हलका दरोगा धर्मेंद्र ने इंसानियत का परिचय देते हुए बच्चे के इलाज़ के लिए अपनी जेब से पांच हज़ार रुपये दिए- वहीं शवो की तलाश मे भी स्वयं उतरे नहर मे चारो और धर्मेंद्र सिंह की प्रशंसा,

Bijnor: किरतपुर,ग्राम भरेखी की नहर मे गौरव की पत्नी सुनीता ने ग्रह क्लेश के चलते अपने 3 बच्चो को लेकर नहर मे छलांग लगा दी थी जिसमे 3 माह के बच्चे को बचा लिया गया था बाकी 2 बच्चे और महिला की गोताखोर व पुलिस द्वारा काफी तलाश करने के बाद महिला की लाश मिल गयी परन्तु दोनो बच्चो का अभी तक पता नही चला ग्रामीण व पुलिस प्रशासन बच्चो की तलाश मे अभियान चलाये हुए है,

वही महिला का शव मिलने से गांव मे शोक की लहर है,वहीँ जनता मे पुलिस की छवि को शानदार बनाते हुए भनेड़ा चौकी दरोगा धर्मेंद्र सिंह ने बच्चे के इलाज के लिए 5 हज़ार रुपये अपने पास से दिये जिससे उसका इलाज हो सके,दरोगा का ये शानदार कदम की चारो और प्रशंसा हो रही है पहले भी अनेक बार दरोगा धर्मेंद्र सिंह गरीब लोगों की खामोशी से ऐसे ही मदद करते चले आरहे है,

दरोगा धर्मेंद्र सिंह अपनी टीम सिपाही सन्दीप व राहुल के साथ बच्चो की तलाश मे वर्दी उतार कर स्वयं नहर मे उतर गए गोताखोर व ग्रामीणों ने उनको ऐसा करते देख जोश से भर गए और सराहना करने लगे, धर्मेन्द सिंह अपनी साफ और दानवीर छवि से छेत्र के लोगों मे जगह बनाये हुए है।

(Report by Rohil Khan)

Aasid Aasid

Share
Published by
Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago