वरिष्ठ नागरिक परिषद बिजनौर की मासिक बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

▪️श्री लेखा सिंह सेवा निवृत्त जिला जज ने संचालन किया।

Bijnor: वरिष्ठ नागरिक परिषद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश बिजनौर की मासिक बैठक 24 अप्रैल को पं. शिवराम शर्मा की अध्यक्षता में उनके निवास स्थान बिजनौर पर श्री लेखा सिंह सेवा निवृत्त जिला जज के संचालन मे आयोजित हुई। बैठक का शुभारंभ गायत्री मंत्र एवं ॐ प्रार्थना के संयुक्त पाठ के साथ हुआ

सर्वप्रथम अध्यक्ष जी ने सभी उपस्थित सदस्यो का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। अध्यक्ष महोदय द्वारा गत बैठक दिनांक 27 मार्च की कार्यवाही सभी सदस्यो के समक्ष रखी गई जिसकी सभी सदस्यो ने सर्वसम्मति से पुष्टि एवं सर्मथन किया। डा. राजेन्द्र कुमार द्वारा सभी सदस्यो का ब्लडप्रेशर, ब्लड शुगर, फीवर, आक्सीजन लेबल व पल्स रेट चैक किया गया तथा उनके द्वारा इनके संबंध में सभी सदस्यो का मार्ग दर्शन किया।

बैठक में सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे और कविता पाठ किया। बैठक में सभी सदस्यो को दिनांक 23 मई 2022 को पंचमुखी महादेव मंदिर, सम्भलहेड़ा पर भ्रमण पर ले जाने का निश्चय किया गया। परिषद के निर्णयानुसार श्रीमती आदेश कुमारी, श्रीमती हीरा देवी, श्रीमती मुन्नी देवी शर्मा व श्री राजेन्द्र कुमार शर्मा को जन्मदिन का उपहार देते हुए जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

बैठक को सफल बनाने व सभी सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने में राजीव कुमार शर्मा ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया। राजीव कुमार शर्मा प्रथमा यू.पी.ग्रामीण बैंक सम्भलहेड़ा में स.प्रब. के पद पर कार्यरत है। परिषद के सभी सदस्यो ने उनका आभार प्रकट किया। बैठक का समापन प्रार्थना व शांति पाठ के साथ सम्पन्न हुआ।

बिजनौर से हमारे संवाददाता आक़िफ़ अंसारी की रिपोर्ट।

© Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago