▪️सैनी समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे।
बिजनौर में सैनी समाज के लोगों द्वारा दलित समाज के एक युवक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि लड़के द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर लड़के पक्ष के लोगों द्वारा लड़की पक्ष के परिजनों के साथ धारदार हथियार से हमला किया गया जिससे 2 महिला सहित लड़की के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए जो निजी अस्पताल में भर्ती हैं।
सैनी समाज के लोग युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज बिजनौर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसपी से मिलकर लड़की के साथ छेड़छाड़ करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चार लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की मांग की
बिजनौर में सैनी समाज ने दलित समाज के युवक पर लड़की के साथ छेड़छाड़ का लगाया आरोप। सैनी समाज के लोग गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे। आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल bijnor express पर भी देख सकते हैं लिंक नीचे मौजूद हैं,
बिजनौर से हमारे संवाददाता तुषार वर्मा की रिपोर्ट।
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…