बिजनौर पहूंचे आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी

▪️आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीर्वाद पथ रैली लेकर पहुँचे बिजनौर,

▪️चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में जयंत चौधरी को सुनने के लिए उमड़ी भीड़,

बिजनौर में आज आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी आशीर्वाद पथ रैली के तहत बिजनौर पहुंचे जंहा उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में हजारों की तादाद में जनसैलाब उमड़ पड़ा जिसे देख जयंत चौधरी भी स्टेज पर हैरान रह गए।

लगभग 20 मिनट जयंत चौधरी ने जनसभा को संबोधित किया आगामी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही बिजनौर जिले में भी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी को लेकर आज आशीर्वाद पथ रैली को लेकर आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी चांदपुर पहुंचे। चांदपुर के हिंदू इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जयंत को सुनने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जयंत चौधरी ने कहा कि जिस तरह से जनसभा में भीड़ इकट्ठा हुई है यह भीड़ अब सत्ता परिवर्तन चाहती है। जयंत चौधरी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारा चुनाव औरंगजेब या पाकिस्तान क्रिकेट टीम के साथ नही है ये चुनाव परिवर्तन और विकास कराने के उद्देश्य से लड़ा जा रहा है।

गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि पिछली बार भी साथ मे चुनाव लड़ा था अभी बात चीत चल रही है जो भी होगा मीडिया को बता दिया जाएगा

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor express

Aasid Aasid

Recent Posts

बिजनौर एसपी केके बिश्नोई ने लिए 25 दरोगाओं के इंटरव्यू, कई थानेदारों की कुर्सियां हिलने के संकेत।

पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल की तैयारी! जल्द कई थानों को मिल सकते हैं नए…

3 weeks ago

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

8 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

8 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

8 months ago