बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव सोतखेड़ी के जंगल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

Bijnor: बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम सोतखेडी के जंगलों में खेत के किनारे नवयुवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया परन्तु मृतक की पहचान नही हो पाई

हल्दौर थाना क्षेत्र के ग्राम सोतखेड़ी निवासी वसीम अहमद पुत्र खलील अहमद आज सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अपने खेत पर गया था जब वह अपने खेत पर पहुचा तो खेत के बराबर में जा रही नाली में उसने एक शव पड़ा हुआ देखा

शव देखते ही उसने इसकी सूचना हल्दौर पुलिस को दी सूचना पाकर हल्दौर थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया मगर शव की शिनाख्त नही हो सकी

जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि मृतक युवक की आयु लगभग 35 वर्ष है

उन्होंने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट आदि का कोई निशान नही है, शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर ज़िला चिकित्सालय भेज दिया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पायेगा

हल्दौर से नौरोज़ हैदर की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago