आत्महत्या के 4 दिनों बाद सुसाइड नोट मिलने के बाद दलित समुदाय के लोगों ने मंडावली थाने पर किया हंगामा

🔸दलित समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने मंडावली थाने पर किया हंगामा,

Bijnor: नजीबाबाद तहसील के मंडावली थाना क्षेत्र के ग्राम औरंगपुर भीक्कू निवासी एक युवती ने 24 जुलाई 2021 को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए युवती का अंतिम संस्कार कर दिया था

पूरी घटना की जानकारी देते नजीबाबाद CO

अब लड़की के परिजनों का आरोप है की कल 28 जुलाई 2021 को मृतक यूपी के बिस्तर से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें मोहल्ले के ही एक लड़के पर उसको ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया हुआ है

सुसाइड नोट मिलने पर दलित समाज के सैकड़ों महिला पुरुषों ने लड़की को ब्लैकमेल करने वाले लड़के की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंडावली थाने का घेराव किया और थाने पर जमकर नारेबाजी की गई

थाने पर हंगामा होता देख थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने हल्का बल प्रयोग कर सभी को थाने से खदेड़ दिया जिसके बाद हंगामा आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई

थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान का कहना है की 24 जुलाई को लड़की ने आत्महत्या की है जिसकी थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई थी और आज भी सुसाइड नोट मिलने की थाने पर कोई सूचना दिए बिना ही थाने पर हंगामा किया गया

हंगामे की सूचना पर थाना नजीबाबाद थाना कीरतपुर थाना मंडावर थाना नांगल थाना रायपुर पीएससी शहीद भारी पुलिस बल तैनात किया गया उक्त मामले में मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है

इसके साथ ही थाने पर हंगामा करने व थाने का घेराव करने वाले लोगों में 25 महिला पुरुषों को नामजद करते हुए 60 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है,

दलित युवती की मौत पर मंडावली में बवाल, परिजनों ने युवक के खिलाफ़ कार्रवाई के लिए थाने में जमकर काटा हंगामा आप यह पूरी रिपोर्ट हमारे यू टयूब चैनल Bijnor Express पर भी देख सकते हैं,

मंडावली से अब्दुल रहमान अल्वी की यह रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago