बिजनौर के हल्दौर में कल दोपहर क़रीब 2 बजे बिजनौर मुरादाबाद हाइवे पर ग्राम नवादा तुल्लाका के सामने एक रोडवेज़ बस और ट्रक की टक्कर हो जाने से दर्जनों यात्री घायल हो गए
बतादें की मुरादाबाद रोडवेज़ डिपो की एक बस नम्बर UP 21 AN 3397 यात्रियों को लेकर नूरपुर से बिजनौर जा रही थी जैसी ही बस ग्राम नवादा तुल्लाका के सामने पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक UP 20 T 0909 ने बस में टक्कर मार दी
जिससे बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा ट्रक अनियंत्रित हो कर सड़क पर पलट गया हादसे में ट्रक और बस चालक सहित दर्जनों यात्री घायल हो गए
घायलों को स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय भिजवा दिया है । प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलों में कुछ की हालत चिंताजनक बताई जा रही है । पुसलिस प्रशासन घायलों की पहचान करने में जुटा है
हल्दौर से नौरोज़ हैदर की यह रिपोर्ट
©Bijnor Express
जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में…
उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…
जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…
नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के ग्राम हर्षवाड़ा में बन रही सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने…
हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…