बिजनौर में 17 दिनों से इंसाफ़ पाने के लिए भटक रहा हैं पीड़ित पुलिस से नही मिल रहा हैं न्याय

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के गांव ज़ुद्दी निवासी पीड़ित अनिल पर चुनावी रंजिश को लेकर गांव के ही आधा दर्जन लोगों द्वारा धारदार हथियार से हमला किया गया था।

जिसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घायल व्यक्ति अनिल द्वारा थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी गई थी लेकिन घटना को आज 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई।

जिसके चलते आज घायल पीड़ित व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बिजनौर एसपी कार्यालय पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की।

आपको बता दें कि घायल व्यक्ति के सीने में हमलावरों ने जान से मारने की नियत से चाकू घोपा था जिससे अनिल के सीने में 7 टाके आए थे और कई गंभीर चोटे भी आई थी। वही आज घटना के 17 दिन बीत जाने के बाद भी घायल पीड़ित को पुलिस द्वारा न्याय नहीं मिल पा रहा है

आरोप है कि हमलावरों द्वारा उसे बार बार जान से मारने की धमकी दी जा रही है जिससे वह न्याय पाने के लिए आज बिजनौर एसपी कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई

बिजनौर से तुषार वर्मा की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

3 months ago