बिजनौर में दिनदहाड़े मुथूट गोल्ड फाइनेंस कंपनी में लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश ने की फायरिंग, एक की मौत

बिजनौर थाना कोतवाली शहर के सिविल लाइन में देर शाम मुथूट गोल्ड फाइनेंस कंपनी में एक बदमाश लूट के इरादे से तमंचा लहराते हुए कंपनी में घुस गया और कर्मचारियों से तमंचे के बल पर गोल्ड और पैसा अपने बैग में भरने के लिए कहने लगा

कुछ ही देर बाद फाइनेंस कंपनी के गार्ड द्वारा बदमाश पर काबू करते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले ही असफल कर दिया गया। तभी बदमाश फाइनेंस कंपनी के गार्ड को चकमा देकर मौके से फरार हो गया।

उधर शोर शराबा होने के बाद कंपनी के पास पॉपकॉर्न बेच रहे एक युवक द्वारा बदमाश को भाग कर दबोच लिया गया लेकिन बदमाश ने पॉपकॉर्न बेचने वाले युवक के ऊपर हवाई फायरिंग कर दी जिससे युवक की दहशत में आकर मौत हो गई

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मुथूट फाइनेंस कंपनी में लूट करने आए बदमाश की तलाश में जुट गई है और युवक के शव को बिजनौर जिला अस्पताल भिजवा दिया है

फरार हुए बदमाश की तमंचे लहराते हुए पूरी वारदात कंपनी के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है जिदके आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है

बिजनौर से आकिफ अंसारी की रिपोर्ट

©Bijnor Express

Aasid Aasid

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 month ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago