Categories: बिजनौर

बिजनौर में खाद्य विभाग ने मीट से भरी 3 गाड़ियां पकड़ी दो को छोड़ने पर हिंदू संगठनों ने किया विरोध

बिजनौर में शनिवार की सुबह मीट परिवहन को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के बैराज रोड स्थित बाईपास चौराहे पर खाद्य विभाग की टीम ने मीट से भरी तीन गाड़ियों को पकड़ा। विभाग द्वारा दो गाड़ियों को छोड़े जाने की सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों और भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए

हिंदू संगठनों ने खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि बिना उचित जांच के ही दो गाड़ियों को छोड़ दिया गया। संगठन के सदस्यों ने बताया कि गाड़ियों में नियमों के विपरीत फ्रीजर की व्यवस्था नहीं थी।

मीट को केवल बर्फ लगाकर ले जाया जा रहा था। उन्होंने मीट की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए।विवाद की सूचना पर शहर कोतवाल उदय प्रताप पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त किया है। खाद्य विभाग और पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago