बिजनौर के युवक पर होटल में थूक लगाकर रोटियां बनाने का आरोप वीडियो हुआ वायरल पुलिस ने किया गिरफ्तार

गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में एक होटल पर थूक लगी रोटियां बनाने का दावा करते हुए विडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इरफान बिजनौर का रहने वाला है और होटल खोड़ा निवासी फहीम का है

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल से सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उस वीडियो का संज्ञान लेते हुए बृहस्पतिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें वह तंदूर में डालने से पहले रोटी पर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भोजनालय लोधी चौक पुलिस चौकी के पास स्थित है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान इरफान उम्र 20 वर्ष मूल निवासी नई बस्ती, धामपुर, जिला-बिजनौर के रूप में हुई है, जो रोटी बनाते समय पहले उस पर थूकता था फिर उसे तंदूर में डालता था।

खोड़ा पुलिस ने होटल पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसीपी खोड़ा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हुआ। विडियो में रोटी बना रहा युवक थूक लगाकर रोटी को तंदूर में डालता हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच की तो पाया कि विडियो खोड़ा क्षेत्र के सोम बाजार में लोधी चौक के पास स्थित दिल्ली-6 चिकन पॉइंट होटल का है। होटल खोड़ा निवासी फहीम का है।इस संबंध में खोड़ा थाने में तैनात एसआई जितेंद्र ने इरफान के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम होटल पर पहुंची। टीम ने होटल पर बनाए गए सभी खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। अधिकारियों को कहना है कि सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago