Categories: चांदपुर

बिजनौर में तालाब में मिला 90 साल की बुजुर्ग महिला असगरी का शव

बिजनौर के झालू कस्बे में एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान असगरी के रूप में हुई, जो पिछले पांच दिनों से लापता थी। मोहल्ला मंदिरवाला की रहने वाली असगरी पत्नी जमील अहमद बिना किसी को बताए घर से चली गई थीं।

परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें खोजने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शनिवार को झालू-नहटौर मार्ग स्थित तालाब में नगर पंचायत के सफाईकर्मी सौंदर्गीकरण कार्य कर रहे थे।

तालाब का पानी कम होने पर उन्हें किनारे पर महिला का शव दिखाई दिया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय महिलाओं ने शव के पोस्टमार्टम का विरोध किया।मृतका के भतीजे तसलीम ने बताया कि असगरी की शादी चांदपुर में हुई थी।

पति की मौत के बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की और अपने मायके झालू में रहने लगी थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago