बिजनौर में दुकान पर समान लेने गए मासूम भाई-बहन को ट्रैक्टर ने कुचला

बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू कस्बे में शनिवार शाम को एक दिल दहलाने वाला हादसा हुआ। एक ट्रैक्टर ने दुकान के बाहर खड़े भाई-बहन को कुचल दिया, जिससे एक साल के बच्चे की मौत हो गई और दस साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, और अब पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, हल्दौर थाना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान निवासी प्रीतम की दस साल की बेटी शिवांगी और उसका एक साल का भाई कृष्ण बंबा चौक स्थित एक दुकान पर सामान लेने गए थे।

उसी समय महेंद्र सिंह नामक किसान का ट्रैक्टर दुकान के बाहर खड़ा था। किसी अज्ञात युवक ने ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया, जिससे वह अचानक चलने लगा और दुकान के बाहर खड़े दोनों बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना होते ही आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों बच्चों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने कृष्ण को मृत घोषित कर दिया, जबकि शिवांगी की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही हल्दौर थाना पुलिस और सीओ संग्राम सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर का मालिक महेंद्र सिंह और उसका चालक घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोग शोक में डूबे हुए हैं और घटना को लेकर प्रशासन से सख्त कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई और एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ चीफ एडिटर विकास आर्य

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

1 week ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 week ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 weeks ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

1 month ago