Categories: बिजनौर

बिजनौर में एक बार फिर चला सदर बाज़ार में अतिक्रमण पर नगर पालिका का डंडा

बिजनौर में एक बार फिर चला बाज़ार में अतिक्रमण पर नगर पालिका का डंडा आपको बता दे कि दिन पर दिन लगातार अतिक्रमण के कारण बढ़ती जा रही जाम की समस्या एवं नालों पर अवैध निर्माण के कारण नालों एवं नालियों  की सफाई का ना होना होने पर नगर पालिका के लिए दिन पर दिन सर दर्द बनता जा रहा है।

आज सदर बाजार को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए नगर पालिका ईओ  श्रीं विकास कुमार एवं सफाई निरीक्षक श्री गोविंद सिंह अपने नगर पालिका अमले के साथ बाज़ार में आ धमके और व्यापारियों द्वारा नाले के बाहर के अतिक्रमण को उन्होंने नगर पालिका कर्मचारियों से ट्रैक्टर ट्राली में भरवा कर नगर पालिका पहुंचाया और व्यापारियों  द्वारा किए गए अवैध निर्माण को भी तोड़ा गया।

उसके पश्चात फल मंडी फल विक्रेताओं द्वारा किए गये,अतिक्रमण को भी उन्होंने पीछे कराया और चेतावनी दी अगर तीन दिन के अंदर व्यापारियों द्वारा नगर पालिका के संपत्ति पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या अतिक्रमण किया हुआ है। वह तुरंत हटा ले अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उसका हर्जाना व्यापारी से ही वसूला जाएगा

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ आकिफ अंसारी बिजनौर

© Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago