Categories: हल्दौर

बिजनौर में ठंड से बचने के लिए मजार में घुसा मंदबुद्धि तापने के लिए चादर कपड़ों में लगाई आग

बिजनौर के हल्दौर इलाके में एक युवक ने मजार में घुसकर मजार में रखे सामान में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने युवक को बाहर निकाला और पुलिस को सौंप दिया। युवक मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, बिजनौर के हल्दौर इलाके में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक ने हल्दौर थाने के सामने स्थित हज़रत शेख गयासुद्दीन सुल्तान शाह की मजार में घुसकर वहां पर रखे सामान में आग लगा दी। बताया जा रहा है कि युवक ने वहां रखी चादर व सामान और अपने कपड़ों को भी जला दिया।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

वहीं इस मामले में एसपी सिटी संजीव वाजपेई का कहना है हलदौर थाने के पास में एक दरगाह है जहां रात में एक मंदबुद्धि नाबालिग जो नेपाली प्रतीत हो रहा है। वह आग तपने के उद्देश्य से मजार में घुस गया उसने मज़ार रखे सामान और अपने कपड़ों में आग लगा दी।

सुबह जब मजार के मुतवल्ली वहां पहुंचे तो उन्होंने आसपास के लोगों को इकट्ठा किया और युवक को बाहर निकाला। तहरीर दी गई है, जिसमें बताया गया है कि युवक नासमझ है उसमें समझ नहीं है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ ब्यूरो चीफ आफताब आलम

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

2 months ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

2 months ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

2 months ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago