बिजनौर के शेरकोट में दुआ के बाद सकुशल सम्पन्न हुआ दो दिवसीय तबलीगी इज्तमा

खबर उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर की तहसील के अंतर्गत आने वाले शेरकोट शहर से है जहां आज हजारों की संख्या में लोग इज्तमागाह पहुंचकर दुआ मे शामिल हुए। लगभग सौ जोड़ो का इज्तमागाह मे निकाह भी हुआ, और, 50 जमाते हुई रवाना, इज्तमागाह मे दीन के रास्ते पर जिंदगी गुजारने पर  जोर दिया गया।

दरअसल आपको बता दे तहसील धामपुर के अंतर्गत आने वाले शहर शेरकोट के भानोटी रोड पर मैदान मे हो रहे दो दिवसीय तबलीगी जमात के इज्तमा का आज सुबह 11 बजे दुआ के बाद समापन्न हो गया दिल्ली मरकज से तशरीफ़ लाये मौलाना शरीफ बराबंकी ने अपनी तकरीर में जिंदगी को दीन के मुताबिक गुजारने का तरीका बताया।

मौलाना ने कहा कि जमातों, मुलाकातों और इज्तमा के जरिए हमे दीन के बारे मे बताया जाता है। मौलना ने अमन चैन और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी मौलाना ने इज्तमा मे लगभग 100 जोड़े के निकाह पढ़ाये और करीब 50 जमाते रवाना की गयी दुआ मे शामिल होने के लिए सुबह से ही लोगो के आने का सिलसिला जारी रहा।

हजारों लोगो ने दुआ मांगी और दीन के रास्ते पर जिंदगी गुजारने की अहद की वही दुआ के बाद इज्तमा का समापन्न हुआ जिसके बाद हाइवे पर ट्रेफिक संचालन को लेकर वॉलिंटियर्स और पुलिस ने यातायात व्यवस्था को संभाला

आप को बता दे की बहुत ही शांति पूर्ण ढंग से दो दिवसीय इज्तमा का समापन हुआ कही भी किसी तरह की कोई गलत खबर सामने नही आयी। इस इज्तमा मे सीओ अफजलगढ़ अंजनी कुमार एएसपी पूर्वी  धर्म सिंह मार्छाल व थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह का बहुत बड़ा सहयोग रहा जिसको लेकर सभी अफसरों का मुस्लिम समाज के लोगो ने शुक्रिया अदा किया

बिजनौर एक्सप्रेस के साथ इसरार अहमद धामपुर

©Bijnor Express

admin

Recent Posts

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे मुनव्वर अली ने की जिलाध्यक्ष पद पर दावेदारी।

जनपद बिजनौर की तहसील नजीबाबाद के समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही के नाम से मशहूर…

4 weeks ago

बिजनौर के मेजर दानिश फ़ारूक़ी को कुपवाड़ा में कोर्ट मार्शल कार्यवाही के सफल समापन पर मेजर जनरल राजेश नायर ने किया सम्मानित।

उत्तर कश्मीर के संवेदनशील कुपवाड़ा सेक्टर में कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और भीषण शीतलहर के बीच…

1 month ago

बिजनौर में गुड़ बनाते समय खौलते रस के कड़ाहे में गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत।

जनपद बिजनौर के थाना क्षेत्र नहटौर के गांव तालमपुर में गन्ना पावर (कोल्हू) में काम…

1 month ago

बिजनौर में मकर संक्रान्ति के अवसर पर होगा विशाल भंडारे का आयोजन

हिन्द युवा महाशक्ति सेना और भारतीय महिला महाशक्ति स्वराज टीमों की सामूहिक बैठक में महिलाओं…

2 months ago